भक्ति और सेवा का संगम, आयोजित हुआ भव्य भंडारा

Share

मसौली-बाराबंकी। गोंडा-बहराइच हाईवे स्थित मसौली थाना मुख्यालय पर शनिवार को भक्ति और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी एवं उनकी धर्मपत्नी मिंटू त्रिपाठी ने बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना तथा सुंदरकांड पाठ के साथ किया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच छोला, पूड़ी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/police-crack-down-on-illegal-mining-seize-loader-loaded-with-soil/ भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, अतिरिक्त निरीक्षक सनत कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राशिद खान, अभय गुप्ता, राकेश यादव, राजकरन सिंह, प्रतिनिधि मुईन अंसारी, राम प्रताप, नूर मोहम्मद, इरफान तथा जितेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *