पुलिस कर्मियों के कार्य निष्पादन को बेहतर बनाएगा नवनिर्मित कक्ष: अर्पित विजय वर्गीय

Share

टिकैतनगर-बाराबंकी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वगÊय ने टिकैतनगर कोतवाली परिसर स्थित नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और चैकी बारिनबाग के भवन का लोकार्पण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में आधुनिक सुविधाओं से लैस इन नवनिर्मित इन कार्यालयों और भवनों का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक व व्यवस्थित थाना परिसर न केवल पुलिस कर्मियों के कार्य निष्पादन को बेहतर बनाएगा बल्कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।read more:https://khabarentertainment.in/case-filed-against-youth-for-making-obscene-comments-to-minor-student/पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में बृक्षारोपण किया गया और पुलिस कर्मियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों को आमजन के लिए अधिक सुविधाजनक और विश्वास योग्य बनाया जाना आवश्यक है।उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्म चारियों को जनसुनवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं महिला सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एस.एच.ओ टिकैतनगर मनोज कुमार, थाना प्रभारी दरियाबाद धर्मेंद्र सिंह, चैकी प्रभारी सुखीपुर अमित कुमार, बारिन बाग चैकी प्रभारी सहित सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *