नाबालिग छात्रा से अश्लील टिप्पणी, युवक पर मुकदमा दर्ज

Share

बड़हलगंज, गोरखपुर। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छोटू पाल नामक युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी छात्रा के स्कूल आने-जाने और सार्वजनिक स्थानों पर मिलने पर अश्लील गाने बजाता था और अभद्र टिप्पणियां करता था।
तहरीर में बताया गया है कि आरोपी की हरकतों के कारण छात्रा मानसिक रूप से परेशान और असहज महसूस कर रही थी।read more:https://pahaltoday.com/husband-arrested-in-dowry-harassment-case-and-suspicious-death-of-married-woman/परिजनों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि 5 जून 2026 की सुबह जब छात्रा एक धार्मिक स्थल पर गई थी, तब भी आरोपी ने आते-जाते समय अश्लील टिप्पणी की और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष  सुनिल राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *