बिहार पुलिस का सिपाही बताकर महिला से धोखाधड़ी, पांच नामजद पर केस दर्ज

Share

गोरखपुर के बड़हलगंज में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.23 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाम चैनपुर निवासी माया देवी की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। माया देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि मुख्य आरोपी रोहित निषाद खुद को बिहार पुलिस का सिपाही बताता था। वह पुलिस विभाग में अच्छी पकड़ होने का दावा कर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोप है कि रोहित ने माया देवी के बेटे किशोर निषाद को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों पर अपने और अपने परिजनों व परिचितों के बैंक खातों में कुल ₹2,23,500 जमा करवा लिए।पीड़िता के अनुसार, रकम लेने के बावजूद उनके बेटे को नौकरी नहीं मिली।read more:https://pahaltoday.com/two-smugglers-arrested-with-20-kg-430-grams-of-ganja/जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करते रहे। 30 अगस्त 2025 को पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने, फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी।इस मामले में रोहित निषाद, शीला देवी, राहुल निषाद, सरिता देवी और नरेंद्र पाठक को नामजद किया गया है। तहरीर में यह भी आरोप है कि आरोपी संगठित रूप से लोगों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठते हैं। पीड़िता ने अपनी बेटी को बदनाम करने और अगवा करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष सुनिल राय ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा संख्या 224/2025 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *