हरिकृष्ण कश्यप कानपुर। मंगला विहार-2 स्थित आरोग्य मंथन हॉस्पिटल का शुभारंभ सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि श्री विशंभर प्रसाद निषाद जी, पूर्व एम.पी./कैबिनेट मिनिस्टर, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राम अवतार, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), हमीरपुर एवं पूर्व सीनियर कंसल्टेंट, उर्सला हॉस्पिटल, कानपुर ने की।समारोह में कैलाश नाथ निषाद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद संघ राजीव सिंह ‘अर्कवंशी’, मंत्री प्रतिनिधि, कानपुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्यांचल मुख्य कमेटी), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) तथा जयवीर सिंह निषाद,।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
मध्यांचल महासचिव सुरेन्द्र कश्यप एडवोकेट शैलेन्द्र बाथम शिवनारायण कश्यप पूर्व खण्ड विकास अधिकारी रवेंद्र कश्यप बाबूलाल निषाद सीवी निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।अतिथियों ने अस्पताल के शुभारंभ पर प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से आमजन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।इस अवसर पर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिकेत सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सेवा, समर्पण और बेहतर स्वास्थ्य” के संकल्प के साथ आरोग्य मंथन हॉस्पिटल को क्षेत्रवासियों की चिकित्सा आवश्यकताओं का विश्वसनीय केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।