कलेक्ट्रेट स्थित पॉली नर्सरी का भ्रमण कर उद्यान निरीक्षक को सही से संचालन हेतु दिया निर्देश

Share

कलेक्ट्रेट स्थित पॉली नर्सरी का भ्रमण कर उद्यान निरीक्षक को सही से संचालन हेतु दिया निर्देश
भदोही। डीएम व एडीएम ने कलेक्ट्रेट में स्थित पॉली नर्सरी का भी निरीक्षण किया। जिसमें समानों के अस्त-व्यस्त रख-रखाव सिंचाई हेतु ऊपर लगाये गये पाईपों के अधिकांश छिद्र बन्द पाये जाने पर डीएम ने उद्यान निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए दैनिक रूप से पॉली  नर्सरी सहित कलेक्ट्रेट में लगाये गये पेड़-पौधों में सिंचाई कर उसके संरक्षण पर बल दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी कक्ष के पिछले भाग व संयुक्त कार्यालय बाउन्ड्री के बीच स्थित भाग में मिट्टी पाटकर किये जा रहे पौधरोपण की तैयारियों का भी डीएम व एडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों/मीडिया बन्धुओं से कहा कि कलेक्टेªट परिसर आपका है। इसकी सुन्दरता व हरियाली बनाये रखने हेतु उस समय श्रमदान कर वृक्षारोपण या पेड़ पौधों को सिंचाई करते हुए संरक्षण पर बल देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *