म्योरपुर, सोनभद्र। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को दुद्धी ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सहायकों और पंचायत सचिवों को ओएसआर (स्वयं के स्रोत से राजस्व) बढ़ाने तथा पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ मास्टर ट्रेनर भास्कर प्रसाद और प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायतें स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं। साथ ही ओएसआर के आधार पर मिलने वाले वित्तीय अनुदान की भूमिका भी समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित पोर्टल पर कार्य करने की प्रक्रिया, राजस्व के संभावित स्रोतों और पंचायत की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार दुबे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनीश सिंह, सुधीर सिंह समेत पंचायत सहायक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।