महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में स्वगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Share

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में जनगणना के अंतर्गत प्रस्तावित स्वगणना (Self-Enumeration) के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से 23 नवंबर 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार सिंह, श्री सौरभ मिश्रा एवं श्री उपहार मिश्रा ने प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहते हुए स्वगणना की प्रक्रिया, इसके उद्देश्य, ऑनलाइन माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की विधि तथा जनगणना में शुद्ध एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि स्वगणना के माध्यम से प्रत्येक नागरिक जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकता है।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार ने जनगणना के अंतर्गत स्वगणना की सार्थकता एवं महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त आँकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों तथा संसाधनों के समुचित नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से स्वगणना प्रक्रिया में गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर आशुतोष प्रिय ने सभी प्रशिक्षकों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर हम देश की जनगणना को अधिक विश्वसनीय बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है और स्वगणना इसी सहभागिता का एक प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुचि द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, मुख्य नियंता, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार को स्वगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं राष्ट्रीय विकास में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *