सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनके बैकअप की जांच की, जो पूरी तरह क्रियाशील पाए गए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाए। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का प्रत्येक माह निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, सीओ चकबंदी, डूडा अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।