सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

Share

बहराइच (महसी)। थाना हरदी क्षेत्र के गोपचंद्रपुरवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महसी पवन त्यागी और थाना हरदी प्रभारी आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *