मलमास के अंतिम मंगलवार पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

Share

बहराइच ( कैसरगंज )l मलमास माह के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहराइच विजय कुमार सिंह रैखवार द्वारा विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा तथा जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। पूजा के उपरांत भंडारे में प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ, जहां श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना का दिखा अद्भुत संगम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैखवार ने बताया कि मलमास माह का विशेष धार्मिक महत्व होता है और इस अवसर पर भंडारे का आयोजन कर जनसेवा करना पुण्य का कार्य है।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/ उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद इस अवसर पर शशत्रण सिंह एडवोकेट, परफुल्ल राज सिंह, अशुतोष महाराज वीटा नौगहिया, धर्मेंद्र प्रधान, सभासद हीरालाल मौर्य कैसरगंज सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, व्यवस्था रही सुचारु  भंडारे में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजन समिति द्वारा बैठने, पेयजल एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *