गाजीपुर। संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश (जनपद शाखा गाजीपुर) का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह ने कीअधिवेशन के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध सम्पन्न होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र प्रताप एवं जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी ने जिला शाखा की सराहना करते हुए इसे संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी सदस्य आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करें तथा तन, मन और धन से संगठन को सशक्त बनाएं।मुख्य अतिथि एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन द्वारा परिषद को निरंतर सहयोग प्रदान करने एवं पदाधिकारियों के सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने संगठन की एकता, सक्रियता एवं अनुशासन की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए—जिलाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह, जिला मंत्री पद पर संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष वर्मा तथा मीडिया प्रभारी पद पर शिवांशु को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश सिंह एवं जिला मंत्री संजय सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने का आश्वासन दिया।।।