बहराइच ( मिहींपुरवा )। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आगामी 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को आयोजित होने वाली “जन जागरण सौर यात्रा” को लेकर मिहींपुरवा क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की गई।बताया गया कि यह यात्रा मिहींपुरवा से प्रारंभ होकर चितलहवा, रजनवा, वाडर, पिपरा भगड़िया, मटेही कला और लौकाही होते हुए बलाईगांव तक पहुंचेगी। इसके पश्चात बलाईगांव से पुनः मिहींपुरवा लौटकर यात्रा का समापन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।बैठक में प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम की जानकारी विभाग उपाध्यक्ष एवं आयोजक संदीप सिंह द्वारा दी गई।इस अवसर पर प्रखंड संरक्षक उमेश प्रताप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद हिन्दू, विद्यार्थी मिलन प्रमुख राघुवेंद्र प्रताप सिंह, प्रखंड मंत्री अरविन्द कुमार हिन्दू, सुरक्षा प्रमुख हरीश कुमार, सेवा प्रमुख देशराज पासवान, कार्याध्यक्ष हृदेश मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।