एसपी पूर्वी और सीओ ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा,

Share
शेरकोट । दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को एसपी पूर्वी अमित किशोर और सीओ अफजलगढ़ आकांक्षा गौतम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ टेंपो स्टैंड से मुख्य बाजार तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों और प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।एसपी पूर्वी अमित किशोर ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था के प्रति सचेत करना है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।वहीं, धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए छह प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette थाना अध्यक्ष रामप्रताप ने बताया कि अली मस्जिद चौक, टेंपो स्टैंड, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक चौराहा, चुंगी नंबर पांच और मोहल्ला नौंधना में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे वाहनों का आवागमन नियंत्रित रहे और बाजार आने वाले लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।उन्होंने बताया कि आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए सिंचाई विभाग के नर्सरी मैदान को निर्धारित किया गया है। यहां केवल लाइसेंस और प्रशासनिक अनुमति प्राप्त दुकानदार ही निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए दुकान लगा सकेंगे।थाना अध्यक्ष ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है। भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *