बिजनौर । नूरपूर रोड स्थित वी के इण्टर नेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक शिल्पी कुमार अग्रवाल व प्रबन्धिका प्रार्थना अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों ने मिट्टी के दीयों को रंगों से सजाया, सुंदर बन्दरवाल बनाए और अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर दीवाली के रंग में सराबोर नजर आया। रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम
विद्यालय के चारों हाउसों (एक्वा, इग्निस , एरिआ और टेरा) के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके परिणाम निम्नलिखित रहे:
प्रथम स्थान: इग्निस हाउस
द्वितीय स्थान: एक्वा हाउस
तृतीय स्थान: एरिआ हाउस
लक्की ड्रा के विजेता
समारोह के दौरान विद्यालय की ओर से एक विशेष लक्की ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें निम्नलिखित विद्यार्थियों ने पुरस्कार प्राप्त किए:
प्रथम पुरस्कार: काव्या पाल (छात्रा, कक्षा 10वीं ‘ब’)
द्वितीय पुरस्कार: आलोक कुमार (छात्र, कक्षा 8वीं ‘अ’)
तृतीय पुरस्कार: हम्माद हसन (छात्र, कक्षा 9वीं ‘ब’)
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा चौधरी ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को पटाखों का प्रयोग सावधानी के साथ करने के निर्देश दिए।
यह आयोजन बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी टीम भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। वी० के० इण्टर नेशनल स्कूल परिवार की ओर से आप सभी को सुख, समृद्धि और सुरक्षित दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ ।