आगामी बैठक में की जाएगी संगठन के गठन की घोषणा

Share

सहारनपुर। कश्यप समाज के अराजनैतिक संगठन के गठन के उद्देश्य से दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चैक शिव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में सामाजिक, संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कश्यप समाज के साथ कथित रूप से हो रहे अत्याचार और शोषण का विरोध करते हुए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया। साथ ही देश की राजनीति में समाज की प्रभावी भागीदारी और उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि आगामी चुनावों में जो राजनीतिक दल कश्यप समाज को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए टिकट देगा, समाज उसके समर्थन पर विचार करेगा। वक्ताओं ने युवाओं से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मुख्य वक्ता मांगेराम कश्यप और शीशपाल कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और एक मजबूत संगठन के माध्यम से समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद किया जा सकता है।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/ बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर बसपा के कोऑर्डिनेटर विजेंद्र कश्यप, सपा नेता मांगेराम कश्यप, निषाद पार्टी के उदयवीर कश्यप, महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम पिलखनी के संस्थापक प्रधान मांगेराम कश्यप, पार्षद धन प्रकाश कश्यप, जसवंत कश्यप, विनय कश्यप, सत्यपाल कश्यप, सतीश कश्यप, नेत्रपाल कश्यप, बाबूराम कश्यप, बीडीसी सदस्य शिवम कश्यप, सुरेश कश्यप, राजू प्रधान, खेमचंद कश्यप, विश्वास कश्यप, मुकेश कश्यप, योगेंद्र कश्यप, प्रो. संदीप कश्यप, रीगन कश्यप, जयपाल कश्यप, प्रवीन कश्यप, कर्ण सिंह कश्यप, सोमपाल कश्यप, आजाद कश्यप, वीरसेन कश्यप, रॉकी कश्यप, अजय मेहरा, अनुज कश्यप, रोहित कश्यप, शिव प्रसाद कश्यप तथा नंद किशोर कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *