कैंसर को खतरे को नियमित योग करने से कम किया जा सकता है: डा. आंचल अग्रवाल

Share

सहारनपुर। जानी-मानी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आँचल अग्रवाल ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। डा. अग्रवाल आज आवास विकास स्थित हरि मंदिर में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और मानसिक तनाव के कारण कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तेजी से पैर पसार रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना योग करने से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह शरीर में कैंसर कोशिकाओं के पनपने के जोखिम को भी काफी हद तक कम कर देता है। योग सीधे तौर पर कैंसर को ठीक नहीं करता, लेकिन यह शरीर के भीतर एक ऐसा माहौल तैयार करता है जिसमें कैंसर के सेल जीवित नहीं रह पाते। उन्होंने बताया कि योग और प्राणायाम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मजबूत इम्यून सिस्टम शुरुआती स्तर पर ही असामान्य कोशिकाओं को पहचानकर नष्ट कर देता है।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/ शरीर में लंबे समय तक रहने वाली अंदरूनी सूजन कैंसर का एक बड़ा कारण होती है। प्राणायाम (जैसे अनुलोम-विलोम और कपालभाति) से शरीर के हर हिस्से में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। डा. अग्रवाल ने कहा कि कैंसर कोशिकाएं कम ऑक्सीजन वाले माहौल में तेजी से बढ़ती हैं, इसलिए भरपूर ऑक्सीजन उनके विकास को रोकती है। डॉक्टर के मुताबिक, हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में कम से कम 30 से 45 मिनट योग को जरूर देने चाहिए। कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति ओर सूर्य नमस्कार जैसे व्यायाम जरूर करने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि कैंसर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है एक स्वस्थ जीवनशैली है। यदि हम अपनी दिनचर्या में योग, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को शामिल कर लें, तो हम न सिर्फ कैंसर बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। गौरतलब है कि डाप. आंचल अग्रवाल सहारनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश अग्रवाल की बेटी हैं, जो जालंधर के पटेल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *