मां ने जिलापूर्ति अधिकारी बेटी पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Share

सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही बेटी, जो वर्तमान में हापुड़ में जिलापूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं, के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना सरसावा क्षेत्र की निवासी मुनेश रानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सीमा चैधरी ने अपनी कथित अवैध कमाई छिपाने के उद्देश्य से उनके गाजियाबाद स्थित एक निजी बैंक खाते में करीब 15 लाख रुपये जमा करा दिए। मुनेश रानी का कहना है कि उक्त बैंक खाते का संचालन वह स्वयं करती हैं और इस लेनदेन की उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। खाते में इतनी बड़ी राशि आने के बाद उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में फर्जीवाड़ा भी किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीमा चैधरी के अलावा संजीव कुमार, गंभीर, राजेंद्र राणा और नरेश कुमार को भी नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी सरसावा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *