डीएम ने केडी सिंह ‘बाबू’ स्मृति संग्रहालय का किया निरीक्षण

Share

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री केडी सिंह ‘बाबू’ के पैतृक आवास पर बन रहे स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संग्रहालय के निर्माण और जीर्णाेद्धार के दौरान भवन की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्य मूल स्वरूप के अनुरूप ही होना चाहिए। यह संग्रहालय जनपद की समृद्ध खेल विरासत का प्रतीक और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उन्होंने परिसर के समुचित विकास, लैंडस्केपिंग, पार्किंग व्यवस्था और आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। संग्रहालय की उपयोगिता से जुड़े सभी पहलुओं पर भी जोर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/इस परियोजना की स्वीकृत लागत 898.27 लाख रुपये है। इसका निर्माण कार्य यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूनिट-14, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। परियोजना में जीर्णाेद्धार, इंटीरियर विकास, साइट डेवलपमेंट, लैंडस्केपिंग, प्लंबिंग, विद्युतीकरण और फायर फाइटिंग जैसे कार्य शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, सहायक पीएम यूपीपीसीएल और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *