सड़क सुरक्षा को लेकर जमानियां में गूंजा जागरूकता का संदेश, निकली रैली

Share
गाजीपुर/जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा के तत्वावधान में बुधवार को रामलीला मैदान, तहसील मुख्यालय जमानियां के प्रांगण में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, यमराज का दरबार और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव तथा विशिष्ट अतिथि प्रवर्तन अधिकारी लव कुमार सिंह रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य ए.के. बघेल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।विद्यालय में संचालित रोड एंड सेफ्टी क्लब के छात्र-छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनके निवारण को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं छात्राओं ने ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि धनवीर यादव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने लोगों से दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता करने की अपील की तथा राहवीर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम के समापन पर रोड एंड सेफ्टी क्लब की छात्रा अदिति सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद रोड एंड सेफ्टी क्लब के प्रभारी शिक्षक बलवंत सिंह, महेश्वर नाथ सिंह एवं प्रधानाचार्य ए.के. बघेल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान से पांडेय मोड़ तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश्वर नाथ सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, अधिवक्तागण, वादकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *