जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से विज्ञान संकाय के चार विभागों में नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर कुलसचिव की ओर से 21 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार प्रो. राजेश शर्मा को वनस्पति विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, प्रो. राम नारायण को प्राणी विज्ञान विभाग, डॉ. श्रीप्रकाश तिवारी को माइक्रोबायोलॉजी विभाग तथा डॉ. मनीष कुमार गुप्ता को बायोकैमिस्ट्री विभाग का विभागाध्यक्ष नामित किया गया है।सभी नियुक्तियां आदेश जारी होने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगी। इन नियुक्तियों से संबंधित विभागों में अकादमिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन को नई गति मिलने की उम्मीद है।