कृषि मेला में पहुंचे प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, किसानों को बांटे बीज किट

Share

सोनभद्र। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के मगुुराही गांव में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर किसानों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। अनुदान पर कृषि यंत्र, उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं तथा विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है और सरकार कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रभारी मंत्री ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बीज किट वितरित किए। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *