राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

Share

सोनभद्र। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा पंचशील हॉस्पिटल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सेवा, समर्पण और जनसरोकारों से जुड़ी रही है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। रक्तदान शिविर सेवा और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने वाला सराहनीय कदम है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। शिविर में शशांक मिश्रा, रोहिल मिश्रा, मृदुल मिश्रा, अनुपम, बृजेश तिवारी, प्रदीप चैबे, क्षितिज सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव और शीतला पटेल समेत कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान रामविलास पनिका, जितेंद्र पासवान, राजेंद्र भारती, श्रीकांत मिश्रा सहित कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *