रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र की कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा भौथरी में बीते बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी व 35 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि एक अधेड़ झुलस गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।read more:https://pahaltoday.com/azad-samaj-partys-membership-drive-in-balha-crowd-gathered-on-the-birth-anniversary-of-great-men/उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवारों की सहायता की जा चुकी है और आगे भी उनके स्तर से जो संभव मदद होगी, वह कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि रुचि कुशवाहा पुत्री राम बहादुर कुशवाहा का मकान जर्जर स्थिति में है और कच्चा है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसे रामचंद्र पुत्र मुल्ला का भी हालचाल जाना।