कानपुर देहात, जनपद की समस्त तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। तहसील दिवस के दौरान कुल 171 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से एक का शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर समाधान कराया जाये तथा शिकायतकर्ता से बात कर उसका फीडबैक भी लिया जाये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।.जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण करने पर बल दिया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी मोनू ग्राम सराय गढ़ेवा, थाना रूरा द्वारा घरौनी उपलब्ध कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कराते हुए शिकायतकर्ता महिला को जिलाधिकारी द्वारा घरौनी उपलब्ध करायी गयी।read more:https://pahaltoday.com/smart-village-bharatpur-is-on-its-way-to-becoming-a-reality-the-dreams-of-the-displaced-are-taking-new-flight/जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायतों का रजिस्टर संधारित करें, समय-समय पर समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि विद्युत संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्टेªट सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।