नशामुक्त भारत बनाने हेतु विद्यार्थियों ने ली शपथ

Share

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के संकल्प अभियान के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के बी.एड./ एम.एड. विभाग में छात्र एवं अध्यापकों द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय की प्रेरणा से नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने की शपथ ली गई सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक एकत्रित हुए तथा विभागाध्यक्ष प्रो संतोष अरोड़ा ने सभी को संबोधित किया एवं समाज में और विशेष रूप से युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से बचने की अपील की । उन्होंने कहा कि नशा धीरे धीरे जीवन में आता है परंतु बहुत तेज़ी से जीवन को समाप्त कर देता साथ ही नशा एक साथ कई दुष्प्रवृत्तियों को लेकर आता है । युवाओं को अपने कैरियर एवं आगामी जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम करना चाहिए एवं सही मार्ग से भटकाने वाले अलग अलग प्रकार के नशों से दूर रहना चाहिए ।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ विनल कुमार ने सभी को नशा न करने की एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता लाने एवं स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलायी । सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने शपथ ली तत्पश्चात कार्यक्रम पूर्ण हुआ

मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *