विधि विभाग एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली मे शोधार्थी सृष्टि रूहेला का पीएचडी वायवा प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में बाह्य परीक्षक के रूप में,प्रो. डॉ. सुनैना त्रिशाल एम. एम. एच . कॉलेज गाजियाबाद यू पी , उपस्थिति रहीं। शोधार्थी सुपरवाइजर प्रो.ओ. पी. राय प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली,प्रो. डा. अमित सिंह विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष विधि विभाग, प्रो वी . के . गुप्ता, एसोसिएट प्रो.डॉ अरुण प्रकाश सिंह, प्रो .अवधेश पांडेय उपस्थित रहे।अतिथिगण का स्वागत प्लांट और शॉल भेंट कर किया। वायवा प्रेजेंटेशन शोधार्थी श्रीमती सृष्टि रूहेला ने शीर्षक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड वर्क इन कॉपीराइट लॉ पर दिया शोधार्थी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कॉपी राइट्स अपराधों से संबंधित चुनौतियों एवं समस्याओं के समाधान के लिए अपने शोध में कॉपीराइट लॉ को संशोधित करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए स्पेशल विधिक ढांचा बनाने, डेवलपर, यूजर ,ऑथर की ओनरशिप को लेकर स्पष्ट नीति बनाने का सुझाव अपने शोध में दिया ।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकॉपीराइट एक्ट 1957 परिभाषा खंड को भी संशोधित करने का सुझाव दिया ताकि ए आई जेनरेटेड कॉपी राइट्स को साफ तौर पर पहचाना जा सके।शोध सुपरवाइजर प्रो .ओ. पी.राय. प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली के सुपरविजन में पूर्ण किया । इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ लक्ष्मी देवी, डॉ प्रीति वर्मा,प्रेक्षा सिंह, डॉ अनुराधा यादव,डॉ सचिन रस्तोगी, डॉ नईम उद्दीन डॉ प्रवीन कृष्ण चौहान तथा रिसर्च स्कॉलर शैलेंद्र सिंह , श्रद्धा स्वरूप, सचिन कुमार, तेपेश्वरी , कृतिका एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।
मीडिया सेल
रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली