प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करायी गयी अनुमन्य सहायता राशि।

Share
कानपुर देहात अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यन्त कुमार मौर्य ने बताया कि विगत दिनांक 13 मई 2026 को जनपद में आयी आंधी/तूफान एवं आकाशीय विद्युत की घटनाओं के फलस्वरूप कुल 02 जनहानि एवं 33 पशुहानि की दुःखद घटनाएं घटित हुई थीं। उन्होंने बताया कि तहसील भोगनीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिल्हौला तहसील सिकन्दरा निवासी सौम्या पुत्री विनोद कुमार उम्र लगभग 10 वर्ष की आंधी/तूफान की चपेट में आने से दुःखद मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार तहसील रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौथरी मजरा कपराहट निवासी रूचि पुत्री रामबहादुर उम्र 19 वर्ष की आकाशीय विद्युत गिरने से मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने बताया कि उक्त प्राकृतिक आपदा में ग्राम भौथरी मजरा कपराहट निवासी रामबहादुर पुत्र रामप्रकाश की 16 पशुओं में 04 बकरे एवं 12 बकरियों की मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार रामचन्द्र पुत्र मुल्ला निवासी भौथरी मजरा कपराहट के 16 पशुओं में 07 बकरे एवं 09 बकरियों तथा राधेश्याम पुत्र श्रीराम निवासी नरायनपुरवा की 01 बकरी की मृत्यु हो गयी थी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त घटनाओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करायी गयी।read more:https://pahaltoday.com/strict-action-will-be-taken-against-black-marketing-of-fertilizers-nsa-will-be-imposed-on-charging-higher-prices/ मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 15 मई 2026 को आपदा से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने बताया कि मृतका कु० सौम्या पुत्री विनोद कुमार के वारिस माता रूची देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी ग्राम सिल्हौला तहसील सिकन्दरा तथा मृतका रूचि पुत्री रामबहादुर के वारिस पिता रामबहादुर पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम भौथरी तहसील रसूलाबाद  मा0 विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी तथा अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त पशुहानि से सम्बन्धित मामलों में भी जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रसूलाबाद शिखा संखवार उप जिलाधिकारी सिकंदरा रसूलाबाद तहसीलदार संतोष गौड़ कानून को अनिल कठेरिया लेखपाल योगेश कुमार पंकज दुबे अमित सिंह संतोष प्रताप सिंह भाजपा कार्यालय प्रभारी गौरव सिंह  आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *