यातायात अभियान में 1.73 लाख रुपए का समन कर,171 वाहनों का किया चालान 

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 10 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया। वहीं यातायात पुलिस ने 171 वाहनों का चालान कर एक लाख 73 हजार रुपए का समन किया। इस दौरान बीएनएसएस की धारा 170, 126 व 135 के तहत जनपद के 4 थाना क्षेत्रों से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी का चालान संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया। थाना ज्ञानपुर के उपनिरीक्षक उदयनरायण सिंह कुशवाहा ने थाना गेट से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/  थाना भदोही के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने ग्राम लालीपुर भात से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना ऊंज के उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव ने ग्राम सोबरी से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना सुरियावां के उपनिरीक्षक अजय कुमार ओझा ने ग्राम भोरी से 2 तथा उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप यादव ने कस्बा सुरियावां से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर 150 दो पहिया और 21 चार पहिया सहित कुल 171 वाहनों का चालान किया। कुल 1,73,000 रुपए का समन किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट-सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *