सीमावर्ती गांवों में पहुँची जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं

Share
बिजनौर । जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड अफजलगढ़ के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/
ग्राम कादराबाद में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों और नीलगायों से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत की, जिस पर वन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों द्वारा अफजलगढ़ को तहसील बनाए जाने, भूमिधरी अधिकार दिलाने, डिग्री कॉलेज, तकनीकी कॉलेज और स्टेडियम की मांग भी उठाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। पीएचसी में चिकित्सकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम तुरतपुर स्थित गौशाला के निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त शेड निर्माण और मिट्टी भरान कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नवाबपुरा निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार ने गौवंशों के लिए एक ट्रॉली भूसा दान किया।  जिलाधिकारी ने ग्राम अजिमुल्लानगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी पानी की टंकी का निरीक्षण कर प्रत्येक घर तक शीघ्र जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र कादराबाद में साफ-सफाई और सीलन की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।  ग्राम छजमलपुर में आयोजित चौपाल में भी ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *