गाजीपुर/जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में बुधवार को विश्व नदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 91 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल सुखबीर सिंह पुनिया के निर्देशन तथा कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. रामलखन यादव ने नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र (River Ecosystem) पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियों को संरक्षित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गंगा की जैव विविधता, वेटलैंड और डॉल्फिन संरक्षण पर विशेष जानकारी दी। इसके बाद हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सब कुछ बना सकते हैं, लेकिन पानी नहीं बना सकते।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसलिए जल संरक्षण और जल की प्रकृति को समझना अत्यंत आवश्यक है। इसी में मानव जीवन का मंगल निहित है। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी एन.सी.सी. कैडेट्स और एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को नदियों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जमानियां गंगा के तट पर बसा है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।इस अवसर पर रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, डॉ.अंगद प्रसाद तिवारी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. महेन्द्र कुमार, डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महेन्द्र कुमार ने किया।कार्यक्रम में 31 SD एवं 35 SW कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अंत में सभी ने नदियों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की शपथ ली। फोटो