आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर नजीबाबाद में निकली भव्य “वाकेथम” रैली

Share
नजीबाबाद (बिजनौर)। देश की प्रतिष्ठित प्रसारण संस्था आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र द्वारा “आकाशवाणी के 90 साल बेमिसाल” थीम पर भव्य “वाकेथम” उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी केंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामुदायिक प्रसारण से जुड़े प्रतिनिधियों, साहित्यकारों, कवियों, शायरों, वार्ताकारों, कहानीकारों तथा नाटककारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी सफेद रंग की टी-शर्ट और कैप पहनकर एकजुटता और ऊर्जा के साथ नगर की सड़कों पर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। पूरे आयोजन में उत्सव, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशवाणी नजीबाबाद के सहायक केंद्र निदेशक (अभियांत्रिकी) तिलकराम, एडीपी शोभित शर्मा तथा कार्यक्रम अधिशासी अंकित सैनी के निर्देशन में किया गया। रैली को अंजनी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली “वाकेथम” रैली आकाशवाणी भवन नजीबाबाद से प्रारंभ होकर सीकेआई चौराहा, माल गोदाम, बाल सदन मॉन्टेसरी स्कूल, रेलवे स्टेशन तथा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः आकाशवाणी भवन पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आकाशवाणी की गौरवशाली यात्रा और जनसंचार में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों का जलपान के साथ स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और प्रतिभागियों ने आकाशवाणी के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक योगदान को याद किया।
साहित्यकारों और समाजसेवियों की रही सक्रिय भागीदारी इस अवसर पर कई नामचीन साहित्यकार, शायर, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन इंजीनियर मुअज़्ज़म अहमद, इंद्रदेव भारती, शानावर किरतपुरी, डॉ. आफताब नोमानी, डॉ. के. सी. मठपाल, कुमार मोनू रुबा, दानिश सैफी, ताहिर महमूद, डॉ. एस. के. जौहर, सरदार प्रमोद सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भागीदारी की। इसके अतिरिक्त सुवेंदर सिंह, सोहन शर्मा, अंकित कुमार, अमन त्यागी, सुरेंद्र सिंह, रुपाली राठी, अक्षी त्यागी, राजवीर सिंह, रेनू कोटनाला, यशोधर डबराल, जितेंद्र कुमार, नेहा शर्मा, सचिन शर्मा, राशि त्यागी, अंजना, रजनी शर्मा और गौरा शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। read more:https://pahaltoday.com/tractor-and-bike-along-with-stolen-trolley-recovered-two-vicious-thieves-arrested/आकाशवाणी की विरासत को किया याद
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आकाशवाणी ने पिछले 90 वर्षों में देश की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, संगीत, लोकभाषाओं और जनजागरण को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्रामीण भारत से लेकर महानगरों तक आकाशवाणी आज भी विश्वसनीय और जनप्रिय माध्यम बना हुआ है।
समापन अवसर पर सहायक केंद्र निदेशक (अभियांत्रिकी) तिलकराम सिंह ने सभी प्रतिभागियों, साहित्यकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *