नहटौर । शनिवार को नगर के नूरपुर रोड स्थित वी के इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंधिका सरिता अग्रवाल, एमडी शिल्पी कुमार अग्रवाल तथा ईडी प्रार्थना अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।इसके पश्चात विद्यालय में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए विविध प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया, माताओं ने भी बच्चों के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हुए उनके समक्ष अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस प्रकार विद्यार्थियों और माताओं द्वारा प्रस्तुत झलकियों ने सभी का मन मोह लिया।
स्कूल ईडी प्रार्थना अग्रवाल ने मातृत्व के प्रति बहुत ही सुंदर शब्दों और कविता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। उसके पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी ने बच्चों को मां के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि मां ही प्रथम गुरु होती है और उनके संस्कार ही व्यक्ति के जीवन की नींव रखते हैं। इस प्रकार माताओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिभागी माताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 8वीं की छात्रा यशिका चौधरी व आराध्या ने संयुक्त रूप से किया।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-young-man-after-6-years-of-love-marriage/कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल अध्यापिका समाना नक़वी, प्रवेश कुमार, मोहन सिंह, शायका शकील, मरियम, सुदेश कुमारी, प्रतीक्षा राजपूत, टीना शर्मा, उपासना, आंचल गोयल, जिया देशवाल, अनुकृति त्यागी, अंजू कुमारी, रूचि चौहान, प्रियंका त्यागी, शिल्पी चिकारा, अनामिका भटनागर, पलक चौधरी, नविता चौहान, राशि शर्मा, मुस्कान आदि समस्त स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।