गाजीपुर जखनियां। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में नवागत कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुँचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल का स्वागत गीतांजलि पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि जखनियां क्षेत्र एवं बाजार में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहनी चाहिए। बाजारों में पुलिस की सक्रियता बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना न घटे, इसके लिए पुलिस को तत्परता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। प्रमोद वर्मा ने आशा व्यक्त की कि कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वहीं कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर मामले में तत्परता से कार्रवाई करेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/baba-sahebs-birth-anniversary-celebrated-at-sukrit-range-office-messages-of-social-awareness-given/ इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, महामंत्री पीयूष सिंह व पंकज सिंहा, युवा नेता प्रशांत सिंह, प्रकोष्ठ बाजार प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, चंद्रमा प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।