गाजीपुर जखनियां। मंडल प्रथम के अंतर्गत रामपुर बलभद्र एवं जखनिया शक्ति केंद्र पर बूथ सत्यापन कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा बूथ समितियों के सक्रिय सदस्यों का सत्यापन करना रहा।read more:https://khabarentertainment.in/police-rescued-10-pilgrims-who-had-strayed-into-the-vijaygarh-fort-forest/
इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी इस प्रक्रिया के माध्यम से मंडल व शक्ति केंद्र प्रभारियों की कार्यशैली तथा बूथों की सक्रियता का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही ‘त्रिदेव’ की भूमिका भी स्पष्ट की जा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और सत्यापन के जरिए सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह एवं पंकज सिंहा, अशोक गुप्ता, सुनील, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह, राहुल चौरसिया, विनय सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।