गाजीपुर: एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

Share
गाजीपुर (जमानियां)। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल, जमनिया के कक्षा 10वीं (सत्र 2025–2026) के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया, वहीं अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला।read more:https://khabarentertainment.in/14-prominent-social-workers-were-honored-on-baba-sahebs-birth-anniversary/
परीक्षा में अंजली चौबे ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हिमांशु गुप्ता और खुशी गौतम ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खुशी यादव (91.4%), निशांत पांडेय (91.2%), प्रियंशु मौर्य (91%), सत्यम कुमार अंचल (90.4%) एवं आस्था चौबे (90%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धियों में उल्लेखनीय योगदान दिया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया। प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने सभी सफल छात्रों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखेगा। प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *