बहराइच ( मिहींपुरवा )l थाना मोतीपुर अंतर्गत गायघाट चौकी क्षेत्र में लखीमपुर नानपारा हाईवे पर सीएनजी टेंपो एवं बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर में दोनों 20 फीट नीचे खाई में गिरे धू धू कर बाइक जली बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई एवं टेंपो चालक मौके से फरार हो गया मालूम हो कि शुक्रवार सुबह 6:00 बजे सब्जी लोड कर नैनीहा की ओर से नानपारा जा रहे टेंपो एवं सोमई गौढी थाना मोतीपुर निवासी राजेश पुत्र रूप नारायण उम्र 24 वर्ष पकड़िया दीवान से निमंत्रण कार्ड बाट कर वापस घर जा रहा था कि रास्ते में ही जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/the-convicted-history-sheeter-roamed-the-village-with-the-police/ सूचना मिलते ही गायघाट चौकी प्रभारी दिलीप उपाध्याय मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना देकर जलती हुई बाइक को बुझवाया एवं लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शेष कार्रवाई की जा रही है।