28 जून तक करें आवेदन, मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेने का मौका

Share
गाजीपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल को 08 जून 2026 से 28 जून 2026 तक खोल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु ऐरियेशन सिस्टम स्थापना योजना के अंतर्गत इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/ministers-from-up-and-bihar-said-the-pms-12-years-have-been-dedicated-to-public-welfare/प्रत्येक योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए योजनावार अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित नियम ही प्रभावी माने जाएंगे।
इसके अलावा पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे अथवा लंबित हैं, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने इच्छुक लाभार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन गाजीपुर से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *