गाजीपुर जखनियां। सर्व समाज विकास मंच एवं जन कल्याण विकलांग सेवा समिति के तत्वावधान में 10 जून बुधवार को जखनियां रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को एसडीएम जखनियां अतुल कुमार श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एसडीएम अपने राजस्व टीम के साथ प्रबंधक राम विजय चौहान के आवास पहुंचे और संगठन द्वारा उठाई गई कई समस्याओं का मौके पर समाधान कराया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विकलांग, विधवा, दलित एवं अन्य जरूरतमंद लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान कराया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/now-even-the-experts-wont-know-which-exams-paper-they-are-preparing/बैठक में जिला अध्यक्ष एडवोकेट हरेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष हवलदार राम, हृदय नारायण सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं संगठन ने भुड़कुड़ा कोतवाल की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संगठन का कहना है कि यदि कोतवाल की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो 12 जून शुक्रवार को संगठन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएगा। धरना स्थगित होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, जबकि संगठन ने स्पष्ट किया है कि जन समस्याओं के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।