डीएम ने किया चिल्लूपार में विकास कार्यों का निरीक्षण, विधायक ने उठाया जर्जर सड़क व मिट्टी खनन का मुद्दा

Share
बड़हलगंज। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग तथा गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टेढीया बंधे का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद खनन माफिया सक्रिय हैं और बंधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।विधायक ने बताया कि अवैध खनन में लगी गाड़ियों के आवागमन से बंधे पर रास्ते बन गए हैं, जिससे बाढ़ के दौरान सरयू नदी का पानी बंधे के इस पार पहुंचकर राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आसपास तथा समीपवर्ती गांवों में घुस जाता है।read more:https://pahaltoday.com/the-bird-and-the-beast/उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।जिलाधिकारी ने बड़हलगंज से पटना घाट तक क्षतिग्रस्त सड़क व बंधों का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखी और बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण बरसात में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फंसने की समस्या बनी रहती है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, उपजिलाधिकारी अमित जायसवाल,  नायब तहसीलदार जय प्रकाश, थानाध्यक्ष सुनिल राय,  विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं पूर्व प्रधान हृदय शंकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *