बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र के बक्शीपुरा मोहल्ले में नाले में गिरकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बक्शीपुरा निवासी बबलू उर्फ हड्डी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नाले में युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।