पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट, बचाने आए दो बेटों को भी पीटा

Share

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के शरदपारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला चंदा शुक्ला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को बचाने पहुंचे उनके दो बेटों विवेक और शिवम को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।घटना में चंदा शुक्ला समेत उनके दोनों बेटे घायल हो गए। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में है।मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए तीनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *