गाजीपुर। जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त 1352 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। प्राप्त आवेदनों में से मेरिट के आधार पर चयनित करीब 2900 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य जारी है।read more:https://khabarentertainment.in/online-training-of-public-service-center-operators-regarding-census-2027-adm-gave-important-instructions/
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया कि जनपद के 17 बाल विकास परियोजना कार्यालयों के अंतर्गत कुल 1352 रिक्त पदों के लिए 20,256 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार लगभग 2900 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनके अभिलेखों का सत्यापन 3 मई से किया जा रहा है।विकास भवन ऑडिटोरियम में चल रहे इस सत्यापन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीडीओ, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, दिव्यांग कल्याण अधिकारी समेत 17 जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी ब्लॉकों के सीडीपीओ, सुपरवाइजर और शिक्षकों को भी इस कार्य में लगाया गया है।सत्यापन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज जैसे अंकतालिका, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि की जांच की जा रही है।अधिकारियों के अनुसार यह पूरी चयन प्रक्रिया पोर्टल आधारित और मेरिट पर केंद्रित है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।