गाजीपुर।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/a-total-of-6863-vehicles-were-challaned-during-the-one-month-checking-campaign/अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।वहीं, एंटी रोमियो टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा के प्रति इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।