भदोही। यातायात पुलिस व थाना स्थानीय पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष मासिक अभियान माह अप्रैल में नगर के प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 6863 वाहनों का चालान कर 91 लाख 95 हजार 950 रुपए का समन शुल्क आरोपित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/we-will-raise-the-issue-of-corporate-jihad-in-parliament-and-implement-terms-and-conditions-for-companies-dr-medha-kulkarni/
इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन, एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं सीओ यातायात राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पूरे अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद की यातायात पुलिस एवं समस्त थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अलग-अलग रहकर जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों व मार्गों पर मुस्तैदीदिखाई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग और स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अप्रैल माह के दौरान चलाएं गए इस सघन अभियान में यातायात व थाना स्थानीय पुलिस ने अपनी-अपनी कार्रवाइयों में कुल 5969 दो पहिया वाहनों तथा 894 चार पहिया वाहनों का चालान किया। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कुल 21 वाहनों को सीज किया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान उल्लंघनकर्ताओं पर कुल 91 लाख 95 हजार 950 रुपए का समन शुल्क अधिरोपित किया गया। चेकिंग के साथ-साथ पुलिस ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक भी किया।