अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने महाराणा प्रताप जी की 484 वी जयंती पर 608 लोगो की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

Share
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने महाराणा प्रताप जी की 484 वी जयंती पर 608 लोगो की जान बचाने के लिए किया रक्तदान
अलीगढ  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने महाराणा प्रताप जी की 484 वी जयंती को शौर्य दिवस केरूप बड़ी धूम-धाम से मनाया
प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आज  सुबह 8:00 बजे सुरेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क मैं महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर एमएलसी डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी के साथ सभी पदाधिकारीयों ने11 किलो की माला से माल्यार्पण कर उनके जयकारों से पार्क गूंज उठा इस अवसर पर डॉक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा हमे उनके दिखाएं पद चिन्हों पर चलने की शपथ लेनी चाहिए  और भगवान से प्रार्थना की हे भगवान यह हाथ हमेशा गरीबों की सेवा के लिए उठे और पैर हमेशा सत मार्ग पर चलें  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी  हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप जी की जयंती पर ठाकुर  मलखान सिंह जिला चिकित्सालय मे 152 रक्तवीरो ने रक्तदान किया जिससे 608 लोगो की जान को बचाया जा सकता है रक्तदान मैं  मुख्य अतिथि के तौर श्रम एवम सेवायोजन राज्य मंत्री श्री रघुराज सिंह जी ने फीता काटकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की उन्होंने ने कहा कि आज महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान कर आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है क्योंकि रक्तदान महादान होता है महाराणा प्रताप जी ने कभी हार नहीं मानी उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने रक्त को बहाया था और आज आप भी उन्हीं को आदर्श मानते हुए यहां रक्तदान कर रहे हैं आज मेरे भी साथियों ने भी रक्तदान किया है  मंडल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने कहा महाराणा प्रताप जी एवं भगवान राम दो ही ऐसे नाम है जो की घास के विचोने पर पर सोए और घास की रोटी खाई मण्डल अध्यक्ष वीरांगना भावना चौहान ने कहा कि आज महासभा के पदाधिकारियों का उत्साह देखकर लगता है कि आप भी महाराणा प्रताप जी के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और आज का दिन वीरता और त्याग पराक्रम एवं रणक प्रतिज्ञा के लिए जाना जाता है   अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प प्रदेश उपाध्यक्ष डैनी ठाकुर ने कहा के आज हमें शौर्य दिवस के अवसर पर अपनी एक बुराई त्यागने की शपथ लेनी होगी  जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जी ने अकेले ही मुगलों के दांत खट्टे कर दिए थे यदि उस समय अन्य राजाओं ने उनका साथ दिया होता तो आज ही स्थिति ही अलग होती इसलिए हमें एकता के साथ बुराइयों से लड़ना होगा कार्यक्रम में आए हुए सभी रक्त दाताओं एवं अतिथियों के राजू जादौन ने तिलक लगाकर स्वागत किया    महानगर अध्यक्ष वीरांगना मीरा सिंह  जादौन ने बताया कि आज रक्तदान में वीरांगनाओ ने  भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है लगभग 25 वीरांगनाओ ने रक्तदान कर संदेश दिया है कि क्षत्राणी अभी किसी से कभी कम नहीं   संरक्षक अजीत सिंह तोमर ने कहा  कि इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में  रक्तदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया  और 12 वी क्लास की यशश्वी सिंह ने प्रथम वार रक्तदान करके सभी लोगो का ध्यान आकर्षित किया कोतवाली इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह ने भी रक्तदान मैं शभागिता करते हुए रक्तदान से युवाओं को फायदे बताए  कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आर के सिंह  ने किया  महानगर प्रभारी संदीप चौहान  ने आये हुए अतिथियो रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया   रक्त दाताओं में   सुभाष सिंह अरुण चौहान अश्वनी सिंह धीरू पहलवान भावना चौहान साधना तोमर सीमा जादौन कविता राघव ,अनामिका सिंह रजनी सिंह ,रामरक्ष पाल सेंगर रवी तोमर अनिल चौहान ,लेखराज सिंह , जितेन्द्र सिंह उर्फ चीकू ठाकुर,मनोज सिंह,विजय प्रताप सिंह सैंडी जादौन सुनील जादौन अश्वनी प्रताप सिंह मोंटी ठाकुर विजय लक्ष्मी,मेघा सिंह,विजय कुमार सिंह डॉ अंकित सिंह ,राकेश जैन,राहुल ठाकुर बंटी ठाकुर,प्रमोद सिंह,कौशल सिंह जगजीत सिंह फौजी गिरीश तोमर राहुल सिंह उदित प्रताप सिंह बंटी सिंह प्रधान डी पी सिंह राजशेखर सिंह सेंगर सीमा सिंह लोकेश जादौन रेखा सिंह विवेक सिंह अभय राघव अजय प्रताप सिंह  सुनील सिंह यादवेंद्र सिंह घनश्याम सिंह दिग्विजय सिंह डॉ मानवेंद्र सिंह मोनू ठाकुर लोकेंद्र सिंह हनी सिंह पवित्रा सिंह अंजना शर्मा पूजा सिंह पूजा पाठक सहित सैकड़ों भाइयों कार्यक्रम में भाग लिया ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *