इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका आभा अवस्थी को उनके सामाजिक योगदान के लिए किया गया पुरस्कृतपहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को प्रस्तावित आत्मरक्षा प्रदर्शन, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत संविलियन विद्यालय भुगनियापुर में बालिकाओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता, लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंच संचालन श्री संजय अवस्थी ने किया।कार्यक्रम में अकबरपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि समाज में बालिकाओं को मजबूत बनना पड़ेगा एवं स्वयं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना पड़ेगा, तभी नारी वंदन कार्यक्रम पूर्ण रूप से अपना उद्देश्य पाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय की शिक्षिका आभा अवस्थी को उनके सामाजिक योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही अकबरपुर ब्लॉक की मिशन शक्ति की नोडल पुनीता पालीवाल एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिप्रभा जी एवं वहां उपस्थित सुलेखा , जिप्सा , पल्लवी , प्रियंका पांडेय, शालिनी त्रिवेदी, उषा कटियार, अर्चना संखवार, कोमल कटियार, सोनी साहू, श्वेता दीक्षित को उनके सामाजिक योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में शिक्षक संकुल संजय कटियार भी उपस्थित रहे।