गाजे बाजे के साथ प्रत्याशियों ने कराए नामांकन

Share
अध्यक्ष पद के लिए चार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, कनिष्क उपाध्यक्ष के लिए तीन, मंत्री के लिए तीन, मंत्री व पुस्तकालय पद के लिए दो-दो एवं अन्य पदों के लिए भी नामांकन पत्र हुए दाखिल*
नामांकन पत्रों की जांच व वापसी 20 अप्रैल 2026 को होगी एवं चुनाव 4 मई 2026 को होंगे संपन्नहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात।कचहरी में अधिवक्ताओं की संस्था एकीकृत बार एसोसियेशन के पूर्व घोषित चुनावी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदों पर प्रत्याशियों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।एकीकृत बार एसोसियेशन के तय चुनावी कार्यक्रम मे नियत नामांकन तिथि पर शुक्रवार को भावी प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में बने हनुमान मंदिर में माथा टेक कर अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए गाजे बाजे के साथ चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।चुनाव अधिकारी संजय सिंह सिसौदिया ने बताया है कि नियत तिथि पर अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों राधेश्याम कटियार,महेंद्र मोहन श्रीवास्तव,हरिशंकर चतुर्वेदी,वीरेंद्र सिंह पाल व महामंत्री पद पर कुलदीप कुमार,अरविंद सिंह यादव,वंदना गुप्ता,मनवीर सिंह पाल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं मंत्री पद पर आदित्य पांडेय सहित तीन प्रत्याशी,संयुक्त मंत्री प्रशासन व पुस्तकालय पद पर दो दो प्रत्याशियों ने नामांकन करवाए जब कि संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर एकल नामांकन विनोद कुमार का हुआ है इसके साथ ही कार्यकारणी सदस्य पद पर भी नामांकन दाखिल किए गए । तय चुनावी कार्यक्रम के तहत शनिवार को भी प्रत्याशियों के नामांकन होंगे और नामांकन पत्रों की जांच व वापसी 20 अप्रैल को होगी इसके बाद चुनाव 4 मई को संपन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *