सिठमरा प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक ने दिखाई हरी झंडी

Share

   रिजवान अहमद कानपुर देहात- सिठमरा प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। प्रधानाचार्य शैनेद्र सिंह ने झंडी दिखाकर किया खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ। बीएसए कानपुर देहात के आदेश के सम्मान में आयोजित हो रही है नारी शक्ति वंदन प्रतियोगिताएं। खेलों में ईश्वर का वास होने की धारणा आध्यात्मिकता और शारीरिक ऊर्जा का संगम है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ईश्वर को जानने के लिए फुटबॉल खेलना बेहतर है, क्योंकि खेल अनुशासन, टीम वर्क और एकाग्रता सिखाते हैं। यह धारणा जीवन के संघर्षों में दिव्य उपस्थिति और खेल भावना में ‘आनंद’ व ‘उच्चतम क्षमता’ के रूप में ईश्वर को खोजने को दर्शाती है। उक्त बात उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।  इस अवसर पर ड्रेपिंग खेल के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि खेल अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव कम करने, आपसी समझ विकसित करने में सहायक है।ओलंपिक, विश्व कप जैसे आयोजनों में विभिन्न देशों के खिलाड़ी और दर्शक एक साथ आते हैं, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता है । यह सम्मान, सहिष्णुता और निष्पक्ष खेल के सार्वभौमिक मूल्यों को बढ़ावा देता है।खेल संघर्षरत देशों के बीच भी संवाद और शांति का माहौल बनाने ,सीमा पार लोगों को जोड़ता है। इस प्रतियोगिता में कामिनी प्रथम, काजल ने द्वितीय एवं सुनाक्षी  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *