अवैध कब्जे को लेकर राजस्व विभाग का नोटिस, 15 दिन में जमीन खाली करने के निर्देश

Share
पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जे के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। ग्राम गैजूमऊ निवासी गौरव यादव उर्फ वीरे  पुत्र नरेंद्र सिंह उर्फ अनवर को राजस्व विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।जारी नोटिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति द्वारा राजस्व ग्राम गैजूमऊ में गाटा संख्या 257 की लगभग 0.441 हेक्टेयर भूमि, जो ‘ऊसर’ श्रेणी में दर्ज है, पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकारी दर्ज बताई गई है।राजस्व निरीक्षक, तहसील अकबरपुर की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उक्त अवैध कब्जे को 15 दिनों के भीतर स्वयं हटा लिया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाया जाएगा।इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य अवैध कब्जाधारियों में भी प्रशासनिक कार्रवाई का डर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *